बरेली: कलेक्ट्रेट में नोटिस का खौफ, दिनभर कर्मचारियों में हल्ला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कलेक्ट्रेट के कई महत्वपूर्ण पटलों पर तमाम कर्मचारी सालों से जमे हैं। इस दौरान कई कर्मचारियों पर कई तरह की गड़बड़ियां करने के आरोप भी लगे हैं। उनके खिलाफ सालों से विभागीय जांच भी चल रही है। जिसमें जल्द दंड देने की बात कही जा रही है। दो दिन पहले कई कर्मचारियों …

बरेली, अमृत विचार। कलेक्ट्रेट के कई महत्वपूर्ण पटलों पर तमाम कर्मचारी सालों से जमे हैं। इस दौरान कई कर्मचारियों पर कई तरह की गड़बड़ियां करने के आरोप भी लगे हैं। उनके खिलाफ सालों से विभागीय जांच भी चल रही है। जिसमें जल्द दंड देने की बात कही जा रही है। दो दिन पहले कई कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए।

नोटिस जारी होते ही विभागीय कार्रवाई की जांच में आए सेवानिवृत्त और नौकरी करने वाले कई कर्मचारी खौफ में आ गए। उन्हें कार्रवाई का डर सताने लगा है। गुरुवार को कर्मचारियों के बीच नोटिस को लेकर हल्ला मचा रहा। कर्मचारियों ने विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए पैरवी भी शुरू करा दी है।

दो कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों की यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से कार्रवाई न होने को लेकर पैरवी करने का आग्रह किया है। वरिष्ठ पदाधिकारी ने एक अधिकारी को पूरी बात बताते हुए प्रकरण में अपने स्तर से पैरवी करने की गुजारिश की। कलेक्ट्रेट के सूत्र बताते हैं कि फाइलों के न मिलने, धनराशि की गड़बड़ी समेत अन्य आरोपों के मामले में कई कर्मचारियों के खिलाफ जांच चल रही है।

2015-16 में कर्मचारियों की वेतन वृद्धि से जुड़ा भी मामला चर्चा में है। सूत्र बताते हैं कि दो कर्मचारी हाल ही में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके खिलाफ भी जांच चल रही है। यदि वे जांच में दोषी पाए गए तो उनकी सर्विस के सभी कागजात रुक जाएंगे। सभी प्रकार के फंड जारी होने पर भी रोक लग जाएगी।

संबंधित समाचार