दिल्ली में कोरोना को काबू करने की कवायद जारी, 63 नए मामले, और 3 की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोविड-19 के 63 नये मामले आए हैं जबकि संक्रमण से तीन लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में संक्रमण की दर 0.09 प्रतिशत है। बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण से और तीन लोगों की मौत होने के साथ …

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोविड-19 के 63 नये मामले आए हैं जबकि संक्रमण से तीन लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में संक्रमण की दर 0.09 प्रतिशत है।

बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण से और तीन लोगों की मौत होने के साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25,052 हो गयी है। उसके अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली में कोविड-19 से किसी के मरने की सूचना नहीं थी, हालांकि 51 नये मामले सामने आए थे। संक्रमण की दर 0.08 प्रतिशत थी।

संबंधित समाचार