बरेली: ठुमकों से बिगड़ा आचरण, कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक महिला कर्मचारी की विदाई समारोह में बरेली जंक्शन के आरक्षण केंद्र में तैनात महिला-पुरुष कर्मचारियों के ठुमके लगाने का जो 30 दिन बाद पुराना वीडियो वायरल हुआ है। उससे बरेली से लेकर मुरादाबाद तक के अधिकारियों में खलबली मची है। मुरादाबाद मंडल कार्यालय ने नाचने वाले कर्मचारियों को अनुशासनहीन माना है। …

बरेली, अमृत विचार। एक महिला कर्मचारी की विदाई समारोह में बरेली जंक्शन के आरक्षण केंद्र में तैनात महिला-पुरुष कर्मचारियों के ठुमके लगाने का जो 30 दिन बाद पुराना वीडियो वायरल हुआ है। उससे बरेली से लेकर मुरादाबाद तक के अधिकारियों में खलबली मची है। मुरादाबाद मंडल कार्यालय ने नाचने वाले कर्मचारियों को अनुशासनहीन माना है।

वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहने के बाद अधिकारियों ने मामले की प्रारंभिक जांच करायी। जांच में लापरवाही सामने आने के बाद शुक्रवार को कई कर्मचारियों को मुरादाबाद तलब किया गया। शुक्रवार को सीएमआई और स्टेशन अधीक्षक को भी मुरादाबाद मंडल कार्यालय ने बुलाया। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा को पूरे मामले की रिपोर्ट सौंपी गई है। अनुशासनहीन कर्मचारियों के खिलाफ अब जांच के बाद मेजर चार्जशीट जारी की जा सकती है। पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गयी है।

जंक्शन के कर्मचारी बताते हैं कि एक महीने पहले 30 जून को आरक्षण केंद्र में तैनात एक महिला कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने पर पार्टी आयोजित हुई थी। सभी कर्मचारियों ने मिलकर विदाई समारोह का कार्यक्रम कराया। जिसमें फिल्मी गानों पर महिला-पुरुष कर्मचारियों ने खूब ठुमके लगाए थे। नाचने के दौरान किसी ने कर्मचारियों की वीडियो भी बना ली।

उसमें कई कर्मचारी ठुमके लगाते साफ दिखाई दे रहे हैं। पूरे मामले में रेलवे की खूब खिंचाई हो रही है। इधर अधिकारियों ने बताया कि जिस तरह की कर्मचारियों ने अनुशासनहीन बनने की गलती की है, उससे इनके विरुद्ध रेलवे आचरण नियमावली के तहत कार्रवाई हो सकती है। नाचने वाले कर्मचारियों के खिलाफ जांच के बाद मेजर चार्जशीट जारी होने की बात सामने आयी है।

इधर सीनियर डीसीएम का कहना है कि हर कार्यालय की गरिमा होती है और कर्मचारियों को नियमावली के अनुसार कार्य करने की अनुमति होती है लेकिन पूरे मामले में गरिमा भंग हुई है। नियमानुसार ही कार्रवाई की जाएगी। डीआरएम मुरादाबाद मंडल ने एसीएम, एपीओ और एईएन की एक कमेटी गठित की है, जो शनिवार को जंक्शन आकर पूरे मामले की जांच करेगी।

वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स
वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ है। उसे देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक पुरुष और एक महिला ठुमके लगाते खूब दिख रहे हैं।

बरेली: महेशपुर अटेरिया में 1.22 करोड़ से बनेगी दूसरी बड़ी गौशाला

संबंधित समाचार