बरेली: चोर को बंधक बनाकर जमकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
बरेली, अमृत विचार। चोर को बंधक बनाकर पीटने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। कैंट के भारतौल में चोरी करते रंगे हाथों पकड़ने के बाद लोगों ने रस्सी से बांधकर एक चोर की जमकर पिटाई की। घटना कुछ दिन पहले की है, लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के बारे में …
बरेली, अमृत विचार। चोर को बंधक बनाकर पीटने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। कैंट के भारतौल में चोरी करते रंगे हाथों पकड़ने के बाद लोगों ने रस्सी से बांधकर एक चोर की जमकर पिटाई की। घटना कुछ दिन पहले की है, लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हुआ है।
वायरल वीडियो के बारे में एसपी सिटी रवींद्र कुमार ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के भरतौल में 22 जुलाई को ग्रामीणों ने कबाड़े का काम करने वाले चार लोगों को पंचायत घर की लोहे की जाली चोरी करते हुए पकड़ा था। जिसके बाद चारों लोगों के साथ मारपीट भी की गई थी। उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस चारों को पकड़कर थाने लाई थी और मामला दर्ज करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था।
