फ्री फायर गेम के चलते सुसाइड: Online Game में पैसे गंवाने पर 13 साल के छात्र ने लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छतरपुर, मप्र। मध्य प्रदेश के छतरपुर में ऑनलाइन गेम में कथित तौरपर 40 हजार रुपए गंवाने पर 13 वर्षीय लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) शशांक जैन ने बताया कि छठी कक्षा के एक छात्र ने शुक्रवार दोपहर को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और घटनास्थल से एक …

छतरपुर, मप्र। मध्य प्रदेश के छतरपुर में ऑनलाइन गेम में कथित तौरपर 40 हजार रुपए गंवाने पर 13 वर्षीय लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) शशांक जैन ने बताया कि छठी कक्षा के एक छात्र ने शुक्रवार दोपहर को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है।

उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा है कि उसने मां के खाते से 40 हजार रुपए निकाले और इस पैसे को ‘फ्री फायर’ गेम में बर्बाद कर दिया। छात्र ने अपनी मां से माफी मांगते हुए लिखा है कि अवसाद के कारण वह आत्महत्या कर रहा है।” पुलिस ने बताया कि लड़के ने जब यह कदम उठाया तब उसकी मां और पिता घर पर नहीं थे।

छात्र की मां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में नर्स हैं और घटना के समय जिला अस्पताल में थीं। उन्होंने बताया कि रुपयों के लेनदेन को लेकर छात्र की मां के फोन पर संदेश आया ,जिसके बाद मां ने अपने बेटे को इसके लिए डांट लगाई थी। इस पर लड़के ने कमरे में खुद को बंद कर लिया।

कुछ देर बाद उसकी बड़ी बहन वहां पहुंची तो उसने कमरा अंदर से बंद पाया और इसकी सूचना अपने माता-पिता को दी। उन्होंने बताया कि कमरे के दरवाजे को तोड़ा गया तो लड़का पंखे से लटका मिला। इससे पहले, जनवरी माह में मध्य प्रदेश के सागर जिले के ढाना कस्बे में भी इसी प्रकार का ममला सामने आया था। एक पिता ने ”फ्री फायर” गेम की लत के कारण अपने बेटे से मोबाइल फोन छीन लिया तो 12 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर फांसी लगा ली थी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा