लखनऊ: आय से अधिक संपत्ति के मामले में टेलीकॉम निदेशक पर सीबीआई ने कसा शिकंजा
लखनऊ। राजधानी के मानक नगर स्थित अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (आरडीएसओ) के डायरेक्टर टेलीकॉम नवनीत कुमार वर्मा और उनकी पत्नी गुंजा वर्मा के खिलाफ शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने केस दर्ज कर लिया। नवनीत के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले की जांच काफी समय से चल रही थी। आरडीएसओ …
लखनऊ। राजधानी के मानक नगर स्थित अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (आरडीएसओ) के डायरेक्टर टेलीकॉम नवनीत कुमार वर्मा और उनकी पत्नी गुंजा वर्मा के खिलाफ शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने केस दर्ज कर लिया। नवनीत के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले की जांच काफी समय से चल रही थी। आरडीएसओ के टेलिकॉम डायरेक्टर नवनीत वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर सीबीआई ने लखनऊ, जौनपुर और मऊ में उनके ठिकानों पर छपेमारी भी की।
यहां से कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए। अधिकारियों के मुताबिक 2006 बैच के आईआरएस अफसर नवनीत वरिष्ठ मंडल सिग्नल और दूरसंचार अभियंता (सीनियर डीएसटीई) के पद पर पदोन्नति के बाद, 2915 से 2016 तक पूर्व रेलवे, मालदा टाउन (पश्चिम बंगाल) में पोस्ट रहे। इसके बाद अगस्त 2017-18 में वह संयुक्त निदेशक आरडीएसओ, लखनऊ के रूप में तैनात रहे।
आरोप है कि उक्त लोक सेवक ने संपत्ति का 2015 से 2017 तक करीब 76 करोड़ 45 लाख 92 रुपये की संपत्ति बनाई जो उनकी आय से कई गुना ज्यादा था। इसी दौरान उन्होंने अपनी पत्नी गुंजा के नाम पर 81 लाख 42 हजार 360 रुपये की प्रॉपर्टी बनाई। अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ, जौनपुर और मऊ में उनके कार्यालय और आवासीय परिसरों की तलाशी में प्रोपर्टी से जुड़े कई दस्तावेज बरामद हुए हैं।
