बरेली: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने महिला को कुचला, लोगो ने लगाया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत बाईपास पर डोहरा मोड़ के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर महिला बाइक से नीचे गिर गई और बस के पहिये के नीचे आने से कुचल गई, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार पति भी घायल हो गया। …

बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत बाईपास पर डोहरा मोड़ के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर महिला बाइक से नीचे गिर गई और बस के पहिये के नीचे आने से कुचल गई, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार पति भी घायल हो गया। बस चालक ने भागने का प्रयास किया तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। महिला के मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और चौराहे पर जाम लगा दिया। बवाल होने पर तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

पीलीभीत रोड स्थित विष्णुपुरम कॉलोनी निवासी सुमित कुमार मिश्रा ने बताया कि वह शनिवार की सुबह पत्नी सुशीला देवी मिश्रा को दवा दिलाने बाइक से रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल जा रहे थे। जब वह डोहरा मोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे सुशीला बाइक से नीचे गिर गईं। इस दौरान बस ने उन्हें कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं बाइक से गिरकर सुमित कुमार मिश्रा भी घायल हो गए। हादसे के बाद रोडवेज चालक ने वहां से भागने की कोशिश की तो लोगों ने उसे दबोच लिया। सूचना पर सुशीला के परिजनों के साथ मोहल्ले के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और सड़क पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना लगने पर बारादरी, इज्जतनगर और प्रेमनगर का फोर्स मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

करीब एक घंटे बाद लोगों ने पुलिस की बात मानी और सड़क से हट गए। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि डोहरा चौराहे पर हुए सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई थी। रोडवेज चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: प्रधान जी ‘पास’ तो मिलेगा 12 लाख का पुरस्कार

संबंधित समाचार