टोक्यो ओलंपिक में अलेक्सांद्र जेवरेव ने दिखाया दम, टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल का खिताब जीता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। अलेक्सांद्र जेवरेव ने नोवाक जोकोविच पर शानदार वापसी से जीत दर्ज करने वाली अपनी लय को बरकरार रखते हुए रविवार को टोक्यो ओलंपिक खेलों की टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल का खिताब जीता। जर्मनी के पांचवीं वरीयता जेवरेव ने फाइनल में रूस के कारेन खाचनोव को 6-3, 6-1 से हराया। यह उनके करियर का …

टोक्यो। अलेक्सांद्र जेवरेव ने नोवाक जोकोविच पर शानदार वापसी से जीत दर्ज करने वाली अपनी लय को बरकरार रखते हुए रविवार को टोक्यो ओलंपिक खेलों की टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल का खिताब जीता। जर्मनी के पांचवीं वरीयता जेवरेव ने फाइनल में रूस के कारेन खाचनोव को 6-3, 6-1 से हराया। यह उनके करियर का सबसे बड़ा खिताब है।

छह फुट छह इंच के जेवरेव ने अपनी दमदार सर्विस और विश्वास से भरे बैकहैंड से मैच पर नियंत्रण बनाये रखा। उन्होंने पूरे मैच के दौरान 25वी रैंकिंग के खाचनोव को कोई मौका नहीं दिया।

जेवरेव का ग्रैंडस्लैम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले साल यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचना था जहां वह दो सेट की बढ़त के बावजूद डोमिनिक थीम से हार गये थे। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थामस बाक भी हमवतन जर्मन खिलाड़ी के इस मैच को देखने के लिये पहुंचे थे।

संबंधित समाचार