मिर्जापुर: अमित शाह ने योगी के कार्यों को सराहा, कहा- अब कोई माफिया दिखाई नहीं देता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को एक दिवसीय मिर्जापुर जनपद के दौरे के दौरान विकास कार्यों के क्रम में एक भारी सौगात देते हुए पर्यटन के क्षेत्र में मिर्जापुर जनपद को एक नया स्वरूप प्रदान किया है। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे हैं। केंद्रीय गृह …

मिर्जापुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को एक दिवसीय मिर्जापुर जनपद के दौरे के दौरान विकास कार्यों के क्रम में एक भारी सौगात देते हुए पर्यटन के क्षेत्र में मिर्जापुर जनपद को एक नया स्वरूप प्रदान किया है। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसके बाद जीआईसी मैदान में रोप-वे का लोकार्पण और जनसभा को संबोधित किया। जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र नक्सलवाद के प्रभाव से पूर्ण रूप से मुक्त हो चुके हैं।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यूपी में 1,574 करोड़ रुपये की माफियाओं की संपत्ति जब्त की गई है। लूट, डकैती, हत्या जैसी घटनाओं में 28 से 50 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में खुलेआम माफिया घूमते थे, लेकिन आज कोई माफिया दिखाई नहीं पड़ता। उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त, माफिया मुक्त, भू-माफियाओं से मुक्ति करने का काम और उत्तर प्रदेश की माताओं-बहनों को सुरक्षा देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है।

आज उत्तर प्रदेश मेक इन इंडिया के तहत निवेश की पहली पसंद बनता जा रहा है। करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश उत्तर प्रदेश की जमीन पर लाने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। कोरोना की दो लहरों में उत्तर प्रदेश सरकार ने बेहतर कोरोना प्रबंधन किया। सीएम ने परिश्रम, मेहनत, सूझबूझ और अपनी प्रशासनिक क्षमता से जो कार्य किए, उससे उत्तर प्रदेश लगभग-लगभग कोरोना मुक्त हो रहा है। सबसे ज्यादा टीकाकरण, टैस्टिंग, बेड की व्यवस्था यहीं हुई।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी की जनता के आशीर्वाद से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है, आपके आशीर्वाद का परिणाम ही है कि 2014 और 2019 में जो पूर्ण बहुमत आपने दिया, उसी का परिणाम है जो 500 वर्षों से लंबित था अब अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए उत्तर प्रदेश को यश जाता है। 2019 में फिर से पीएम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए इसी यूपी को फिर से यश जाता है। उन्होंने कहा कि पीएम उत्तर प्रदेश से सांसद बनकर देश की संसद में जाते हैं। वो जानते हैं कि उत्तर प्रदेश वालों की अपेक्षा क्या है और जरूरत क्या है। प्रधानमंत्री जानते हैं कि उत्तर प्रदेश को कैसे आगे बढ़ाना है।

संबंधित समाचार