बरेली: बरेली कॉलेज में 5 अगस्त से शुरू हो सकते हैं प्रवेश पंजीकरण
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के द्वारा शनिवार को प्रवेश नियमावली जारी करने के बाद बरेली कॉलेज समेत अन्य महाविद्यालयों ने प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में सबसे ज्यादा सीटें बरेली कॉलेज में हैं और अधिकांश छात्रों की पहली पसंद भी बरेली कॉलेज रहता है। बरेली कॉलेज में स्नातक में …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के द्वारा शनिवार को प्रवेश नियमावली जारी करने के बाद बरेली कॉलेज समेत अन्य महाविद्यालयों ने प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में सबसे ज्यादा सीटें बरेली कॉलेज में हैं और अधिकांश छात्रों की पहली पसंद भी बरेली कॉलेज रहता है।
बरेली कॉलेज में स्नातक में कुल 5040 सीटों पर प्रवेश होंगे, जिसमें बीए, बीएससी और बीकॉम की 4480 सीटें और 560 सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों की हैं। बरेली कॉलेज के प्राचार्य डा. अनुराग मोहन सोमवार को प्रवेश के संबंध में बैठक कर सकते हैं। प्रवेश के लिए पोर्टल भी तैयार हो चुका है। सोमवार को पोर्टल का ट्रायल किया जाएगा। कॉलेज में प्रवेश पंजीकरण 5 अगस्त से शुरू हो सकते हैं।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रवेश को लेकर पोस्टर 12 जुलाई को ही जारी कर दिया था लेकिन यूजीसी के निर्देश पर महाविद्यालयों में प्रवेश शुरू नहीं हो सके थे। मुख्य परीक्षाओं के चलते भी प्रवेश नहीं शुरू हुए थे। अभी मुख्य परीक्षाएं बाकी हैं। बावजूद प्रवेश शुरू हो जाएंगे।
बरेली कॉलेज में परीक्षा के दौरान भीड़ जुट रही है। प्रवेश को लेकर भीड़ न जुटे इसके लिए प्रवेश के लिए ऑनलाइन ही वेबसाइट पर पंजीकरण किए जाएंगे। पंजीकरण के लिए पहले किसी दूसरी कंपनी को पोर्टल दिया गया था लेकिन इस बार नई कंपनी को पोर्टल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसका ट्रायल सोमवार को किया जाएगा। महाविद्यालय के द्वारा जल्द ही प्रवेश संबंधी सूचना जारी की जाएगी।
- 5040 सीटों पर होंगे प्रवेश, जिसमें बीए, बीकॉम और बीएससी की 4480 सीटें
सीट की उपलब्धता
- बीए- 1840 सीट
- बीकॉम- 1040 सीट
- बीएससी गणित- 880 सीट
- बीएससी जीव विज्ञान- 720 सीट
- बीकॉम ऑनर्स-160
- बीबीए-220
- बीसीए-140
- बीलिब-40
बरेली: मुख्य परीक्षा में पकड़े गए सभी नकलचियों पर होगी कार्रवाई
