शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे बढ़कर 74.33 पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती और कमजोर अमेरिकी मुद्रा के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे बढ़कर 74.33 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 74.38 पर खुली, और फिर बढ़त के साथ 74.33 पर पहुंच गई, जो पिछले बंद भाव …

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती और कमजोर अमेरिकी मुद्रा के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे बढ़कर 74.33 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 74.38 पर खुली, और फिर बढ़त के साथ 74.33 पर पहुंच गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.42 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.08 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.62 डॉलर प्रति बैरल पर था।

इसे भी पढ़ें….

Sensex: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,850 से ऊपर

संबंधित समाचार