अमेठी: पुलिस ने 150 किलो गोमांस के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के बाजारशुक्ल क्षेत्र की पुलिस ने गौवध के आरोपियों को गौमांस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। अमेठी में अपराध एवं अराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक गुलाब चन्द्र पाल थाना बाजारशुक्ल ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर 2 अभियुक्त …
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के बाजारशुक्ल क्षेत्र की पुलिस ने गौवध के आरोपियों को गौमांस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। अमेठी में अपराध एवं अराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक गुलाब चन्द्र पाल थाना बाजारशुक्ल ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर 2 अभियुक्त अफसार पुत्र राशिद अली उर्फ कल्लू निवासी ग्राम नेवाज मदारगढ़ थाना बाजारशुक्ल जनपद अमेठी व सुल्तान पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी ग्राम सिंधियांवा थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी को ग्राम नेवाज मदारगढ़ से गिरफ्तार किया है।
मौके से कुल 150 किलोग्राम गोमांस व वध करने के उपकरण एक बांका, 7 छुरा आदि बरामद किया। वहीं इस दौरान मौके का फायदा उठाकर 4 अभियुक्त भाग गये । थाना बाजारशुक्ल द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए इन्हें जेल भेजा गया। थाना अध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि आगामी त्यौहार के मद्देनजर अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य पुलिस की सक्रियता बढ़ाई दी गई है। त्यौहार के मद्देनजर किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो ऐसे में अपराध और अपराधियों पर लगातार पहली नजर रखी जा रही है।
