पीलीभीत: शारदा नदी के पास खड़ा था युवक अचानक पहुंच गई पुलिस और फिर… मिला ये
माधौटांडा (पीलीभीत), अमृत विचार। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस एसएसबी 49वीं बटालियन के साथ से गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति शारदा नदी के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। पुलिस ने एसएसबी के जवानों के साथ पिलर संख्या 28 पर शारदा नदी के पास आरोपी को दौड़ाकर …
माधौटांडा (पीलीभीत), अमृत विचार। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस एसएसबी 49वीं बटालियन के साथ से गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति शारदा नदी के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा है।
पुलिस ने एसएसबी के जवानों के साथ पिलर संख्या 28 पर शारदा नदी के पास आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक किलो 900 ग्राम चरस बरामद की गई। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम करनैल सिंह निवासी जिला अकबरपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है।
