संभल: कैंटर और मैजिक की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल
संभल, अमृत विचार। संभल-हसनपुर मार्ग पर कैंटर का अचानक टायर फटने से अनियंत्रित हो कर मैजिक से टकरा गया। जिसमें मैजिक चालक समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांचों घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया। जहां चिकित्सक ने मैजिक चालक और मधुमक्खी पालक और कैंटर चालक समेत पांच …
संभल, अमृत विचार। संभल-हसनपुर मार्ग पर कैंटर का अचानक टायर फटने से अनियंत्रित हो कर मैजिक से टकरा गया। जिसमें मैजिक चालक समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांचों घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया। जहां चिकित्सक ने मैजिक चालक और मधुमक्खी पालक और कैंटर चालक समेत पांच लोगों की हालत गंभीर देखते हुए मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। जहां चालक और मधुमक्खी पालक की मौत हो गई। बाकी तीन अन्य घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
सोमवार की सुबह अमरोहा के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव तगरिया नादिर में मधुमक्खी पालक कुवंरपाल पुत्र जागन, कौशल पुत्र कुवंरपाल, पीतम पुत्र पप्पू अपने कारोबार के सिलसिले में प्रमोद पुत्र सुखराम का मैजिक किराए पर बुक कर मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा जा रहे थे।
जैसे ही संभल के गांव गैलुआ के पास पहुंचे तो संभल की ओर से आ रहे कैंटर का अचानक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर मैजिक में टकरा गई। जिससे मैजिक में सवार कुवंरपाल (50) उसका बेटा कौशल (18) और पीतम पाल (12) पुत्र पप्पू, मैजिक चालक प्रमोद (30) पुत्र सुखराम और कैंटर चालक देवराज पुत्र मोती सिंह घायल हो गये। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को संभल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
चिकित्सकों ने कुवंरपाल और चालक प्रमोद की हालत गंभीर देख मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। हादसे में घायल कुवंरपाल का बेटा कौशल घायल पिता और चालक प्रमोद को लेकर मुरादाबाद जा रहे थे कि रास्ते में ही कुवंरपाल और प्रमोद ने दम तोड़ दिया। मुरादाबाद पहुंचने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
पीलीभीत: शारदा नदी के पास खड़ा था युवक अचानक पहुंच गई पुलिस और फिर… मिला ये
