अयोध्या: मिलिट्री का लेफ्टिनेंट बताकर करता था धेखाधड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सेना की वर्दी पहनकर लोगों से धोखाधड़ी और रौब दिखाने के आरोप में मध्यप्रदेश के भिंड जिले के युवक को पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। नगर क्षेत्राधिकारी पलास बंसल ने सोमवार को पत्रकारों से वार्ता में बताया कि मिलट्री इंटेलिजेंस ने पूर्व में सूचना दी। जिसमें कहा गया कि कैंट थाना …

अयोध्या। सेना की वर्दी पहनकर लोगों से धोखाधड़ी और रौब दिखाने के आरोप में मध्यप्रदेश के भिंड जिले के युवक को पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। नगर क्षेत्राधिकारी पलास बंसल ने सोमवार को पत्रकारों से वार्ता में बताया कि मिलट्री इंटेलिजेंस ने पूर्व में सूचना दी। जिसमें कहा गया कि कैंट थाना क्षेत्र में फर्जी व्यक्ति अपने आपको मिलिट्री का लेफ्टिनेंट बताकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है। जिसके बाद थाना कैंट की पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से उसकी जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी मध्यप्रदेश के भिंड जिले के ग्राम भवनपुरा थाना फूप का रहने वाला है। पूछताछ में अपना नाम सौरभ बताया है। पुलिस ने उसके पास से फर्जी आईकार्ड, अवैध आर्मी की वर्दी, जूता, नेम प्लेट, मोहर, कैप, मोबाइल, पर्स समेत कई अन्य सामान बरामद किए है। आरोपी आर्मी की वर्दी पहनकर नवयुवक युवतियों को अपने जाल में फंसाता था। भर्ती कराने के नाम पर मोटी रकम ऐंठता था। आर्मी इंटेलिजेंस के इनपुट पर कैंट थाने की पुलिस के साथ एसओजी टीम ने सहादतगंज बैरियार से अभियुक्त सौरभ सिंह उर्फ दीपू को गिरफ्तार कर लिया।

सेना की वर्दी, आईकार्ड, कालर बैंड, नेम प्लेट, मुहर, स्पेशल फोर्स डोरी, फ्री फायर बलिदान बैच, कैप, पर्स व मोबाइल समेत कई अन्य सामान हुए बरामद हुआ। एएसपी/ क्षेत्राधिकारी नगर पलाश बंसल ने बताया कि अभियुक्त सौरभ सिह यह काम कर निजी शौक पूरा करता है तथा लोगो को अपने विश्वास मे लेकर धोखाधड़ी करके बेवकूफ बना कर धन उगाही करता था। कैंट थाने में आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएचओ अरुण प्रताप सिह प्रभारी निरीक्षक थाना कैन्ट, एसआई विवेक कुमार राय, शिवानन्द यादव आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार