बरेली: गार्बेज टू गोल्ड योजना से चमकेगा कैंट क्षेत्र, पूर्णयता गंदगी मुक्त होगा शहर
बरेली, अमृत विचार। बरेली कैंट बोर्ड अंर्तगत सभी क्षेत्रों को पूर्णयता गंदगी मुक्त बनाए रखने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। कूड़ा निस्तारण के लिए बोर्ड द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरु करा दिया गया है। खास बात यह है कि इन क्षेत्रों से एकत्र होने वाले प्लास्टिक, लोहा, आदि …
बरेली, अमृत विचार। बरेली कैंट बोर्ड अंर्तगत सभी क्षेत्रों को पूर्णयता गंदगी मुक्त बनाए रखने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। कूड़ा निस्तारण के लिए बोर्ड द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरु करा दिया गया है। खास बात यह है कि इन क्षेत्रों से एकत्र होने वाले प्लास्टिक, लोहा, आदि सरीखे सूखे कूड़े को छांट कर उसको रिसाइकिल्ड किया जा रहा है।
छांटे गए कूड़े को बोर्ड द्वारा अच्छे दामों पर बेच कर राज्स्व की प्राप्ति हो रही है। उधर गीले कूड़े का एकत्र कर जैविक खाद के रुप में इस्तेमाल किया जा रहा है। गार्बेज टू गोल्ड योजना की शुरुआत करने के पीछे बोर्ड अधिकारियों की मंशा है कि कैंट क्षेत्र को पूर्णतया गंदगी मुक्त रखा जाए और मुख्य धारा से वंचित लोगों को इस योजना से जोड़ जागरूक किया जाए।
हालांकि इस योजना के तहत बोर्ड द्वारा अनेक विकास कार्यों को कराया जाना है। शुरुआती चरण में सदर, बीआई बाजार, आरए बाजार, बंगला एरिया आदि क्षेत्रों में डोर टू डोर कलेक्शन का काम शुरु करा दिया गया है। इसके लिए बोर्ड द्वारा प्रतिमाह 50 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है।
15 सफाई मित्रों से शुरु हुआ सफाई का सफर
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इस कार्य में कुल 15 सफाई मित्रों को अलग -अलग जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। जो कूड़ा एकत्र करने से लेकर ट्रंचिंग ग्राउंड तक तैनात किए गए हैं। इनमें से दो ऐसे लोगों को चुना गया है जो पूर्व में भी सड़कों पर कूड़ा बीनने का काम करते रहे हैं और कूड़े को छांटने में माहिर हैं। चुने गए सफाई मित्र अब शेष सफाई मित्रों को भी इस कार्य को बारिकी से सीखा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सेंट्रल फाइनेंस कमेटी द्वारा प्रदत्त बजट से इस योजना का संचालन किया जा रहा है।
गार्बेज टू गोल्ड सेंटर बना ट्रंचिंग ग्राउंड
लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करने की मंशा से बोर्ड द्वारा ट्रंचिंग ग्राउंड का नाम ग्रार्बेज टू गोल्ड सेंटर रख दिया गया है। बोर्ड का उद्देश्य है कि वर्षों से जमे कूड़े को रिसाइकिल्ड कर उपयोग में लाया जाए। इसके लिए प्लास्टिक, कांच, लोहा आदि सहित सभी प्रकार के तत्वों का छांट कर अलग करवाया जा रहा है।
रात में कूड़े को ठिकाने लगाने पर भरना होगा जुर्माना
सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए बोर्ड द्वारा कड़े नियम बनाए गए हैं। अब रातों रात सड़कों या कहीं भी बेतरतीब तरीके से कूड़ा फेंकने पर लोगों को जुर्माना भरना पड़ेगा। इसके लिए बोर्ड द्वारा बाकायदा नाइट सर्च टीम का गठन कर दिया गया है। जो कूड़ा फेंकने वालों पर निगरानी रखेगी। यही नहीं ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए उनकी फोटो भी क्लिक कराई जा रही है। टीम द्वारा कैंट क्षेत्र में कूड़ा फेंकने पर अभी तक छह लोगों पर जुर्माना लगाया गया है।
कैंट क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले सभी कालोनियों व मोहल्लों को साफ रखने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। भविष्य में जल्द ही इससे संबंधित और विकास कार्य कराए जाएंगे। प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा सफाइई मित्रों को योजना से जोड़ उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। -विवेक सिंह, मुख्य अधिशासी अधिकारी बरेली कैंट बोर्ड
