लखीमपुर खीरी: बाइक पार्ट्स गोदाम में लगी भीषण आग, सवा छह करोड़ का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। शहर के गोला रोड स्थिति एक बाइक पार्ट्स शोरूम के गोदाम में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आ लग गयी, जिससे वहां भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने तीन घण्टे की कड़ी मशक्कत के …

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। शहर के गोला रोड स्थिति एक बाइक पार्ट्स शोरूम के गोदाम में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आ लग गयी, जिससे वहां भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने तीन घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक करीब सवा छह करोड़ का माल जल गया।

शहर की गोला रोड पर मोहल्ला कमलापुर निवासी जेपी अग्रवाल का एक बाइक पार्ट्स गोदाम व शोरूम है। सोमवार दोपहर गोदाम में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गयी। आग लगने की जानकारी कर्मचारियों को तब हुई जब धुंआ का गुब्बार भरने लगा। कर्मचारी जब तक कुछ समझ पाते।

 गोदाम
आग में जला सामान।

इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया इससे वहां अफरातफरी मच गई। शोर शराबा होने पर तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। शोरूम कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना सदर कोतवाली पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। सूचना पाकर अगिनश्मन अधिकारी सियाराम दो गाड़ियों को लेकर मौके पर पहुच गए। दमकल कर्मचारी जब तक आग बुझाते। इससे पहले ही शोरूम में रखे स्कूटी, बाइक के बड़ी संख्या में पार्ट्स आदि सामान जलकर नष्ट हो गया।

फायर बिग्रेड ने तीन घण्टे तक कड़ी मशक्कत की। तब जाकर वह आग पर काबू पा सकी। शोरूम मालिक ने बताया कि इस अग्निकांड में करीब सवा छह करोड़ का नुकसान हुआ है। अग्निशमन अधिकारी सियाराम ने बताया कि आग बुझाने में दो गाड़ियां लगाई गई थी। आग शार्टसर्किट होने से लगी थी। आग बुझा ली गयी है। जेपी अग्रवाल ने ने बताया कि उनके पास सीतापुर की भी डीलरशिप है। उन्होंने करीब सवा छह करोड़ का माल जल जाने की आशंका जताई है।

बरेली: गार्बेज टू गोल्ड योजना से चमकेगा कैंट क्षेत्र, पूर्णयता गंदगी मुक्त होगा शहर

संबंधित समाचार