बरेली: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
बरेली, अमृत विचार। बरेली के इज्जतनगर में युवक की संदिग्द परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। युवक का शव झाड़ियों में मिलने पर इलाके में हर तरफ मामले की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, मृतक युवक आकाश प्रेमनगर के गोटिया का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक के परिजनों की हत्या …
बरेली, अमृत विचार। बरेली के इज्जतनगर में युवक की संदिग्द परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। युवक का शव झाड़ियों में मिलने पर इलाके में हर तरफ मामले की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, मृतक युवक आकाश प्रेमनगर के गोटिया का रहने वाला बताया जा रहा है।
युवक के परिजनों की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से मामले की जांच कर उन्हें इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत छत से गिरने के कारण हुई प्रतीत होती है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
