उत्तर प्रदेश: ग्राम प्रधान के चुनाव की रंजिश के चलते बुजुर्ग की पीट-पीट कर की हत्या
शाहजहांपुर। जिले में कथित रूप ग्राम प्रधान के चुनाव की रंजिश के कारण लाठी-डंडों से पीट-पीट कर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। इस घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। थाना काट के प्रभारी आर. बी. सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के इन्देपुर गांव में प्रधान और पूर्व …
शाहजहांपुर। जिले में कथित रूप ग्राम प्रधान के चुनाव की रंजिश के कारण लाठी-डंडों से पीट-पीट कर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। इस घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। थाना काट के प्रभारी आर. बी. सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के इन्देपुर गांव में प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच कुछ विवाद चल रहा था और उसी सिलसिले में आज दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
कहासुनी के बाद हुई मारपीट में पूर्व प्रधान पक्ष के बलवीर (70) की एक पक्ष ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया की घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकेश समेत नौ लोगों पर हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर किया है। घटना के बाद से फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
इसे भी पढ़ें…
बरेली: नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश का लगा था आरोप, आरोपी का शव पेड़ से लटका मिला
