पीलीभीत: नकाबपोश बदमाशों ने सेलमैन से 29500 रुपये लूटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर (पीलीभीत), अमृत विचार। कोतवाली की पुलिस चौकी घुंघचाई के गांव कढ़ैया कनपारा निवासी अजय पाल पूरनपुर-धनाराघाट रोड पर कारगिल पंप के पास देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। सोमवार रात लगभग 9.30 बजे दुकान बंद करके घर लौट रहा था। पंप से कुछ दूर मुझा मोड़ के पास दो बाइकों पर सवार पांच …

पूरनपुर (पीलीभीत), अमृत विचार। कोतवाली की पुलिस चौकी घुंघचाई के गांव कढ़ैया कनपारा निवासी अजय पाल पूरनपुर-धनाराघाट रोड पर कारगिल पंप के पास देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। सोमवार रात लगभग 9.30 बजे दुकान बंद करके घर लौट रहा था। पंप से कुछ दूर मुझा मोड़ के पास दो बाइकों पर सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने असलहा के बल पर सेल्समैन को रोक लिया। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई लगाई। सेल्समैन से शराब बिक्री के 29 हजार 500 रुपये लूट लिए।

सीओ लल्लन सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। रात एक बजे तक बदमाशों की शिनाख्त को पुलिस छानबीन करती रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने बदमाशों की लोकेशन तलाशने को दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी है। कोतवाली के एसएसआई बालकराम ने बताया घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच की गई।

सेल्समैन 29,500 रुपये छीनने की बात कह रहा है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक किरीट सिंह राठौर घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को शीघ्र ही घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

लखीमपुर-खीरी: पांच घंटे बंद रही रोडवेज की अनुबंधित बस सेवा, यात्री परेशान

संबंधित समाचार