बरेली: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट घोषित, दोस्तों के साथ मनाया जश्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं का रिजल्ट भी मंगलवार को जारी कर दिया। कोरोना संक्रमण के कारण बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। इस कारण सभी छात्र-छात्राओं के तीन साल के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अंक दिए। बोर्ड ने परीक्षा न होने के कारण …

बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं का रिजल्ट भी मंगलवार को जारी कर दिया। कोरोना संक्रमण के कारण बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। इस कारण सभी छात्र-छात्राओं के तीन साल के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अंक दिए। बोर्ड ने परीक्षा न होने के कारण टॉपर घोषित नहीं किए। जिले में सीबीएसई के 75 स्कूल संचालित हैं जिनमें 60 स्कूल दसवीं तक हैं। इन स्कूलों में 8200 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। सीबीएसई का 10वीं का रिजल्ट जिले में लगभग शत प्रतिशत रहा।

मंगलवार को रिजल्ट जारी होने के बाद शहर के कुछ स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अपने साथियों के साथ खुशियां साझा कीं और स्कूल में जश्न मनाया। छात्रों ने शिक्षकों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाई। इस दौरान कुछ छात्र-छात्राएं मनमुताबिक नंबर न आने के कारण मायूस भी दिखे। जीआरएम स्कूल में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ खुशियां मनाई। बीबीएल स्कूल अलखनाथ रोड पर भी स्कूल में छात्र-छात्राएं पहुंचे। विद्या भवन स्कूल में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों और अभिभावकों के साथ खुशी साझा की। सेक्रेड हार्ट्स स्कूल में भी छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों और साथियों के साथ रिजल्ट आने के बाद खुशियां मनाई।

आईएस बनना चाहती हैं सृष्टि
सेंट फ्रांसिस स्कूल की सृष्टि गुर्जर ने कक्षा 10 में 99.2 प्रतिशत अंक के साथ सफलता प्राप्त की। उनका सपना है कि वे सिविल सर्विस की परीक्षा उत्तीर्ण कर आईएस बनेंगी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों व अपने परिवार को दिया है। सृष्टि के पिता महिपाल सिंह और माता सुमन हैं। सृष्टि का मानना है कि एक अच्छा राजनेता पूरे देश को साथ लेकर आगे बढ़ाने का सामर्थ्य रखता है। उससे बहुत से लोग प्रेरित होते हैं।  उनके चाचा डॉ निर्भय गुर्जर शिक्षक के साथ राजनीति में भी सक्रिय रहते हैं जिनसे सृष्टि को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। सृष्टि ने कहा कि निरंतर प्रयास करना व प्रबल आत्मविश्वास रखना ही सफलता की कुंजी है। ईश्वर पर विश्वास कर समर्पण भाव से पढ़ने करने से सफलता प्राप्त होगी। उनके अनुसार एनसीईआरटी केंद्रित पढ़ाई करने से निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी।

  • 8200 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे 10वीं में
  • 60 स्कूल 10वीं के पंजीकृत हैं सीबीएसई में

हमारे स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। इसके लिए मैं अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देता हूं जिन्होंने प्रत्येक छात्र-छात्राओं की समस्याओं को समझा और उन्हें दूर किया जिसका परिणाम आज शत प्रतिशत के रूप में मिला है। -आरएस रावत, प्रधानाचार्य, जीआरएम स्कूल

बरेली के स्कूलों को रिजल्ट लगभग शत-प्रतिशत रहा है। उसके लिए स्कूल के प्रबंधकों और शिक्षकों को बधाई देता हूं। जिन छात्र-छात्रओं के नंबर कम आए हैं, वह निराश न हों। उन छात्रों से यही कहना चाहूंगा यह परिणाम पड़ाव से अधिक कुछ नहीं हैं। आप लोग सफलता रास्ता अच्छे से तय करें। -वीके मिश्रा, सिटी कोआर्डिनेटर, सीबीएसई

हमारे स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। इसके लिए मैं छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बधाई देता हूं जिन्होंने विषम परिस्थितियों में आपस में समन्वय बैठाकर ऑनलाइन शिक्षा दी। -योहान कुंवर, प्रधानाचार्य विद्या भवन पब्लिक स्कूल

बरेली: भौतिक विज्ञान व वनस्पति विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा का शेड्यूल जारी

संबंधित समाचार