शिवपाल सिंह भाला फेंक के फाइनल में पहुंचने में नाकाम, खत्म हुआ टोक्यो ओलंपिक का सफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। भारतीय भाला फेंक एथलीट शिवपाल सिंह यहां बुधवार को क्वालीफिकेशन राउंड में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण पुरुषों के भाला फेंक फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे। इसी के साथ उनका टोक्यो ओलंपिक का सफर भी खत्म हो गया। शिवपाल अपने तीनों प्रयासों में 80 के चिन्ह पर भी नहीं पहुंच पाए। उनका …

टोक्यो। भारतीय भाला फेंक एथलीट शिवपाल सिंह यहां बुधवार को क्वालीफिकेशन राउंड में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण पुरुषों के भाला फेंक फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे। इसी के साथ उनका टोक्यो ओलंपिक का सफर भी खत्म हो गया। शिवपाल अपने तीनों प्रयासों में 80 के चिन्ह पर भी नहीं पहुंच पाए।

उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 76.40 का रहा, जो क्वालीफाई करने के लिए पर्याप्त साबित नहीं रहा। तीनों प्रयासों में क्रमश: 76.40, 74.80 और 74.81 मीटर के थ्रो के साथ वह ग्रुप बी में 12वें स्थान पर रहे, जबकि पाकिस्तान के भाला फेंक एथलीट अरशद नदीम सर्वश्रेष्ठ 85.16 मीटर के थ्रो के साथ ग्रुप टॉपर रहे।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि शिवपाल भी अपने इस प्रदर्शन से निराश होंगे, क्योंकि उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86.23 मीटर है, जो उन्होंने दोहा में 2019 एशियाई चैंपियनशिप में लगाया था। इतना ही नहीं शिवपाल ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालीफाई करने के लिए भी 85.47 मीटर का थ्रो फेंका था।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले आज सुबह अन्य भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने 86.65 मीटर के थ्रो के साथ सीधे क्वालीफिकेशन से पुरुषों के भाला फेंक फानल में प्रवेश किया। वह अब शनिवार को फाइनल में स्पर्धा करेंगे।

संबंधित समाचार