रायबरेली: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने एमएलसी दिनेश सिंह पर साधा निशाना, लगाए ये गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह द्वारा सांसद सोनिया गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने उन्हे आड़े हाथों लिया। प्रेस-वार्ता को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि ये दुर्भाग्य पूर्ण है कि जिस सांसद की छत्र-छाया में दिनेश सिंह ने अपनी राजनीति चमकाई, आज उन्ही सांसद पर आपत्तिजनक …

रायबरेली। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह द्वारा सांसद सोनिया गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने उन्हे आड़े हाथों लिया। प्रेस-वार्ता को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि ये दुर्भाग्य पूर्ण है कि जिस सांसद की छत्र-छाया में दिनेश सिंह ने अपनी राजनीति चमकाई, आज उन्ही सांसद पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। ये उनके संस्कारों पर सवाल खड़ा करता है कि जिनको कभी वो मां बोलते नहीं थकते थे, आज उन पर वो अमर्यादित बयान दे रहे है। राजनीति का इतना गिरा स्तर देखकर दुख होता है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में घिरे एमएलसी जांच से बचने के लिए अर्नगल बयानबाजी कर रहे है। वास्तविक्ता यह है कि सोनिया गांधी विकास के प्रति गम्भीर है, प्राथमिकता के आधार पर सड़को का सुदृणीकरण कराने के लिए माह सितम्बर 2020 में 22 सड़के और जुलाई 2021 को 32 सड़कों के लिए पीएमजीएसवाई ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को पत्र लिखा है। वर्ष 2020 के पत्र मे दर्शित कार्य की शुरूआत हुई है। दिनेश प्रताप सिंह के बयान से स्वतः स्पष्ट करते है कि एक वर्ष बीत गया, किन्तु वर्ष 2020 के सड़कों पर कार्य अभी चल रहा है।

उन्होंने भाजपा सरकार को ही कठघरे में खड़ा कर दिया है। जो व्यक्ति पत्र ही न पढ़ पाए और न ही समझ पाए, अपने आप में हस्याप्रद व दुर्भाग्यपूर्ण है। जिले का विकास होने से दिनेश सिंह परेशान है। जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि भाजपा में हाशिए पर चल रहे दिनेश सिंह कैबिनेट में मंत्री न बनाये जाने से अपना संतुलन खो चुके है। वह यह भूल गये कि सोनिया गांधी समस्त जनपद की सांसद है और जनपदवासी अपनी सांसद के विरूद्ध किसी भी तरह की अर्नगल बयान-बाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

संबंधित समाचार