कौशाम्बी: जहरीला खाना खाने से मासूम समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के चिन्हा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बीती रात को मसूस समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की खाना खाने के बाद मौत हो गई और दो की हालत गम्भीर है। मरने वालों में 5 साल के मासूम और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं गम्भीर …

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के चिन्हा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बीती रात को मसूस समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की खाना खाने के बाद मौत हो गई और दो की हालत गम्भीर है। मरने वालों में 5 साल के मासूम और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं गम्भीर हालात में बीमार दो लोगों को जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बीती रात को  परिवार के सदस्यों ने खाना खाया जिसके कुछ ही देर बाद सभी की हालत खराब होने लगी। इस दौरान 5 साल के मासूम की तो घर पर ही मौत हो गयी जबकि दो महिलाओं ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस को अंदेशा है कि हादसे के पीछे फूड पाइजनिंग वजह हो सकती है, लेकिन सही कारण का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस के मुताबिक इस घटना की जानकारी बहू ने पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और सभी को जिला अस्पताल भेजा।

अस्पताल जाते समय रास्ते मे ही दो महिलाओं की और मौत हो गयी। दो लोगों की हालत गम्भीर है, जिन्हें जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत की सूचना पर जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। पुलिस ये जांच कर रही है कि कहीं इन लोगो की मौत का कारण फूड प्वाइजनिंग से तो नहीं हुई है।

पुलिस को घर में कीटनाशक दवाई की मशीन भी मिली हैं। ये भी आशंका जताई जा रही है कि कहीं ये कीटनाशक दवाई घर में तो नही छिड़की गई थी। पुलिस को घर में आटा का डब्बा भी मिला है, जिसमें कीटनाशक दवाई की महक आ रही है। पुलिस आशंका जता रही कि हो सकता है कीटनाशक दवा घर मे भी छिड़का गया हो और वो आटे के डब्बे में पहुंच गई हो, जिससे आटा जहर बन गया हो। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

संबंधित समाचार