झांसी: 6 अगस्त को 17 केंद्रों पर आयोजित होगी बीएड की लिखित परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय स्थित सभागार में बीएड पाठ्यक्रम शैक्षिक सत्र 2021-23 संयुक्त प्रवेश परीक्षा की लिखित परीक्षा 6 अगस्त 2021 को नगर के 17 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में पूर्वाहन 09:00 से 12:00 तक तथा द्वितीय पाली अपराहन 02.00बजे से 05.00 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा से …

झांसी। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय स्थित सभागार में बीएड पाठ्यक्रम शैक्षिक सत्र 2021-23 संयुक्त प्रवेश परीक्षा की लिखित परीक्षा 6 अगस्त 2021 को नगर के 17 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में पूर्वाहन 09:00 से 12:00 तक तथा द्वितीय पाली अपराहन 02.00बजे से 05.00 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा से संबंधित तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में परीक्षा के दौरान नकल किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं होगी। बीएड परीक्षा में डुप्लीकेट परीक्षार्थी किसी भी दशा में शामिल न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए कक्ष निरीक्षक एडमिशन कार्ड की गंभीरता से जांच करें। नगर में बीएड पाठ्यक्रम शैक्षिक सत्र 2021-23 संयुक्त प्रवेश परीक्षा 17 परीक्षा केंद्रों पर संपादित होगी।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्रों का पुनः सत्यापन करना सुनिश्चित करें,साथ ही यह अवश्य देख लें कि परीक्षा केन्द्र में सीसीटीवी कैमरा वॉइस रिकॉर्डर के साथ, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रैम्प आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर लें। उन्होंने परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, एंड्राइड फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजट परीक्षा केंद्र के अंदर पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा।

नकल विहीन और स्वच्छता पूर्ण परीक्षा आयोजित कराने के संबंध में उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की तलाशी सावधानीपूर्वक ली जाए, उन्होंने विशेष रूप से महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला शिक्षिका द्वारा ही लिए जाने के निर्देश दिए। समस्त परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए।

संबंधित समाचार