रामपुर: पालिका का जमा नहीं किया गया है पैसा, शुरु नहीं हुआ शादी घर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। पुलिस लाइन के निकट बनवाए कस्तूरबा पक्षी विहार में शादीघर के लिए पैसा नहीं जमा किए जाने एवं शीघ्र शादी घर शुरु किए के लिए अधिशासी अधिकारी ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। पक्षी विहार में घूमने वालों को शादी बुक होने पर उस क्षेत्र में जाने की आजादी नहीं होगी। अलबत्ता, …

रामपुर,अमृत विचार। पुलिस लाइन के निकट बनवाए कस्तूरबा पक्षी विहार में शादीघर के लिए पैसा नहीं जमा किए जाने एवं शीघ्र शादी घर शुरु किए के लिए अधिशासी अधिकारी ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। पक्षी विहार में घूमने वालों को शादी बुक होने पर उस क्षेत्र में जाने की आजादी नहीं होगी। अलबत्ता, पक्षी विहार में शादी बुक नहीं होने पर वे सब जगह घूमने की आजादी होगी।

सपा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने पुलिस लाइन के निकट पक्षी विहार का निर्माण कराया था। जिसमें लोगों के लिए रंग-बिरंगे पक्षियों के अलावा नौका विहार की व्यवस्था कराए जाने की तैयारी थी। पक्षी विहार का उदघाटन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों करा दिया गया था। सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद पक्षी विहार के कार्य अधर में लटक गए।

पूर्व में रहे जिलाधिकारी फिलहाल, मंडलायुक्त मुरादाबाद आंजनेय कुमार सिंह ने पक्षी विहार को खुलवाकर उसमें शादी घर भी शुरु कराए जाने के निर्देश दिए इसके अलावा पालिकाधिकारियों से पक्षी विहार के लिए टिकट लगाए जाने को कहा। पालिकाधिकारियों ने आनन-फानन में शादी घर ठेके पर दे दिया। लेकिन, पक्षी विहार में फिलहाल, शादी घर शुरु नहीं हुआ है। शादी घर शुरु किए जाने के लिए तैयारियां जोरों से चल रही हैं।

ऐसे चलेगा पक्षी विहार में शादी घर
पक्षी विहार में शादी घर को बेरिकेडिंग लगाकर अलग कर दिया जाएगा। जब पक्षी विहार में कोई शादी नहीं होगी तब बेरिकेडिंग को हटा दिया जाएगा और पक्षी विहार में घूमने आने वाले सब जगह घूम सकेंगे। पक्षी विहार में कोई शादी होने पर भी आम लोगों के लिए पक्षी विहार खुला रहेगा।

टिकट लेकर पक्षी विहार में मिलेगा प्रवेश
पक्षी विहार में टिकट लेकर प्रवेश मिल सकेगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद द्वारा ठेका दे दिया गया है। ठेकेदार को अपनी मर्जी से टिकट का मूल्य निर्धारण नहीं किया जाएगा। पक्षी विहार के टिकट का मूल्य प्रशासन द्वारा निर्धारित किया जाएगा। टिकट का मूल्य बहुत ज्यादा नहीं होगी, पक्षी विहार के रखरखाव को बेहतर ढंग से किया जा सके इसके मद्देनजर पक्षी विहार का टिकट लगाया जाएगा।

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि टिकट के दाम बहुत अधिक नहीं होंगे। टिकट इसलिए लगाया गया है कि पक्षी विहार में अराजक तत्वों को जमावड़ा नहीं लग सके। इसके अलावा टिकट से पालिका की आमदनी भी बढ़ जाएगी।

डा. विवेकानंद गंगवार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रामपुर पक्षी विहार में शादी घर बनाए जाने को ठेका दे दिया गया है। पक्षी विहार को मल्टी परपज बनाए जाने से पालिका की आमदनी बढ़ेगी। ठेकेदार द्वारा पैसा नहीं जमा किए जाने पर नोटिस जारी किया गया है। ठेकेदार ने आश्वासन दिया है कि अगले छह महीने में पक्षी विहार के शादी घर को चालू कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार