लखनऊ: बसपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह भाजपा में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पूर्व की बसपा सरकार में तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान सांसद रीता बहुगुणा जोशी के मकान जलाने के मुख्य आरोपी पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बब्लू बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। इसको लेकर तमाम तरह के सवाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हाईकमान पर उठने लगे हैं। बता दें कि 15 जुलाई 2009 …

लखनऊ। पूर्व की बसपा सरकार में तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान सांसद रीता बहुगुणा जोशी के मकान जलाने के मुख्य आरोपी पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बब्लू बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। इसको लेकर तमाम तरह के सवाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हाईकमान पर उठने लगे हैं।

बता दें कि 15 जुलाई 2009 की आधी रात को तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के लखनऊ स्थित आवास पर कुछ अज्ञात लोगों ने आग लगा दी और घर के परिसर में खड़ीं कुछ गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया था। मौके पर मौजूद लोगों व पुलिस के अनुसार, कुछ नकाबपोश युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस पर कांग्रेस ने अपनी लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि बबलू और आब्दी के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ताओं ने जोशी के घर पर हमला बोला और आग लगाई थी।

जितेंद्र सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। इसके पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा की पट्टिका पहनाकर बसपा से पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार सिंह (अयोध्या), कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पंकज मोहन सोनकर (आजमगढ़), बसपा के पूर्व को-आर्डिनेटर मनोज शर्मा (गाजियाबाद), बसपा से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रवेश सिंह (रायबरेली) के साथ ही सेवानिवृत्त एयर कोमोडोर श्याम शंकर तिवारी और डॉ. बीना लवानिया को भाजपा में शामिल कराया।

मंच का संचालन प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला ने किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व सांसद सुब्रत पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे, अभय प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, सांसद विजय दुबे, विधान परिषद सदस्य ठाकुर जयवीर सिंह, विधायक सुशील सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार