अयोध्या: रामलला के विशेष अनुष्ठान में सीएम योगी होंगे शामिल, करेंगे इस योजना की शुरुआत
अयोध्या। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। सीएम योगी 5 अगस्त को रामलला के दरबार में आयोजित होने वाले विशेष अनुष्ठान में शामिल होंगे वह अन्न महोत्सव के योजना के तहत लाभार्थियों को अनाज भी वितरित करेंगे। साथ ही राममंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा भी …
अयोध्या। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। सीएम योगी 5 अगस्त को रामलला के दरबार में आयोजित होने वाले विशेष अनुष्ठान में शामिल होंगे वह अन्न महोत्सव के योजना के तहत लाभार्थियों को अनाज भी वितरित करेंगे। साथ ही राममंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा भी लेंगे। सीएम योगी के आगमन को लेकर वृहद मंच तैयार किया गया है।
अयोध्या से सीएम योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की शुरुआत करेंगे।
ये शुरुआत अयोध्या के वासुदेव घाट स्थित सरकारी राशन की दुकान पर बनवाए जा रहे बड़े पंडाल मे लाभार्थी से करेगे।जहां करीब 400 लोगों को अयोध्या मे राशन सीएम वितरण करेंगे। वर्चुअल तौर पर पीएम मोदी भी लाभार्थियों से संवाद करेगे। वासुदेव घाट स्थित बनाए गए मंच और पंडाल मे पहुंचकर सीएम योगी संबोधित करेंगे। डीएम अनुज झा ने बताया कि कल प्रधानमंत्री जी के द्वारा पूरे प्रदेश मे अन्न महोत्सव का शुभारंभ किया जा रहा है और इसके तहत अयोध्या में सभी 994 दुकानों पर अन्न महोत्सव का कार्यक्रम होगा। जिसमें निशुल्क 5 किलो राशन प्रति यूनिट के हिसाब से कार्डधारकों को दिया जाएगा।
विशेष जोर मुख्यमंत्री ने इस बार पर दिया है।ऐसे लाभार्थियों को योजना का लाभ नही दिया गया है। उनको निश्चित रूप से उनको लाभान्वित कराया जाए.इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे. राशन भी प्राप्त करे।तो वही प्रधानमंत्री का संवाद सुन सके। उन्होंने बताया उसी के तहत यहाँ व्यवस्था की गई है। दरसअल 5 अगस्त को राम मन्दिर के भूमि पूजन के 1 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच रहे हैं। राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला के सामने करेंगे दर्शन पूजन करेगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जनपद के नोडल अधिकारी टी वेंकटेश, मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक डा0 संजीव गुप्ता, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय आदि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस कार्यक्रम को कोविड-19 प्रोटोकाल तथा हाई सिक्योरिटी सुरक्षा व्यवस्था के साथ आयोजित करने के लिए निर्देश दिया गया है।
इस कार्यक्रम में पूर्ण रूप से कोविड प्रोटोकाल के पालन के साथ मास्क, सेनेटाइजेशन का प्रयोग करना होगा। इसके बावत सीमित संख्या में लोग भाग लेंगे। मीडिया कर्मियों की सुविधा के लिए आईडीएल, मीडिया गु्रप, एएनआई, दूरदर्शन आदि द्वारा सजीव प्रसारण किया जायेगा तथा स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमों की पल-पल की सूचना, सूचना विभाग के मीडिया ग्रुप पर दी जायेगी।
