बरेली: युवती को परेशान करने को लेकर दो पक्षों में विवाद, चले लाठी-डंडे
बरेली, अमृत विचार। बिहारीपुर साबुन फैक्ट्री के पास बुधवार की देर रात दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक युवक की शादी पड़ोस की रहने वाली युवती से कुछ समय पहले तय हुई थी लेकिन बाद में किसी वजह से टूट …
बरेली, अमृत विचार। बिहारीपुर साबुन फैक्ट्री के पास बुधवार की देर रात दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक युवक की शादी पड़ोस की रहने वाली युवती से कुछ समय पहले तय हुई थी लेकिन बाद में किसी वजह से टूट गई थी।
जिसके बाद भी युवक लड़की को मैसेज करके परेशान कर रहा था। युवती के भाई को जब बात का पता चला तो दोनों में विवाद हो गया। झगड़े के दौरान फायरिंग की बात भी सामने आ रही है।
इसी बीच दो पक्षों में झगड़ा के दौरान एक पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद दुश्मनी मानने के चलते आरोपी ने चाकू से पीड़ित का पेट फाड़ दिया। जिसके बाद युवक की हालत गंभीर है साथ ही युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां युवक का इलाज चल रहा है।
इसे भी पढ़ें….
