रामपुर: तेज गति से आ रही बाइक खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी, मौत
रामपुर/स्वार,अमृत विचार। बुधवार की देर शाम बिलासपुर मार्ग पर बाइक सवार खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसा जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मठखेड़ा स्थित स्कूल का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। स्वार कोतवाली क्षेत्र के बथुआखेड़ा गांव निवासी अर्जुन पुत्र नाथूराम मंगलवार को मठखेड़ा स्थित एक स्कूल में ड्यूटी करने गया …
रामपुर/स्वार,अमृत विचार। बुधवार की देर शाम बिलासपुर मार्ग पर बाइक सवार खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसा जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मठखेड़ा स्थित स्कूल का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था।
स्वार कोतवाली क्षेत्र के बथुआखेड़ा गांव निवासी अर्जुन पुत्र नाथूराम मंगलवार को मठखेड़ा स्थित एक स्कूल में ड्यूटी करने गया था। बताया जा रहा है कि वह रात लगभग नौ बजे के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहा था कि कुम्हारिया कलां गांव के पास पहुंचते ही उसकी बाइक बिलासपुर-स्वार मार्ग पर खड़ी एक ट्रॉली में जा घुसी। इसके चलते उसके सिर में गंभीर चोट आई और लहूलुहान अवस्था मे नीचे गिर गया जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मिलक खानम पुलिस या गई। कुछ देर में परिजन भी आ गए। शव देख कर वो बिलख-बिलख कर रोने लगे। परिजन ने पुलिस को कोई कार्रवाई न करने की बात कही जिसके चलते समझौते के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए। इस बीच परिवार में सभी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है।
