बरेली: रेलकर्मी की हत्या मामले में पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, 3 दिनों से फरार आरोपी गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। रेलकर्मी की हत्या के आरोपी शानू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीली मिट्टी मैदान में जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में रेलकर्मी धर्मेंद्र को गोली लग गई थी। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र वहां जुआ देख रहा था। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की के चलते वहां गोली चलने की …
बरेली, अमृत विचार। रेलकर्मी की हत्या के आरोपी शानू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीली मिट्टी मैदान में जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में रेलकर्मी धर्मेंद्र को गोली लग गई थी।

बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र वहां जुआ देख रहा था। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की के चलते वहां गोली चलने की घटना घटित हुई थी। मामले में आरोपी शानू बीते तीन दिनों से फरार चल रहा था।
