मुरादाबाद: मुफ्त राशन पाकर कार्डधारकों में खुशी, सरकारी राशन की दुकानों पर मनाया जा रहा अन्न महोत्सव
मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आज जिले के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर अन्न महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्न महोत्सव का उद्घाटन किया। उनके संबोधन को लोगों ने टीवी पर देखा और सुना। इसी क्रम में शहर के नवीन नगर मोहल्ले में सरकारी राशन …
मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आज जिले के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर अन्न महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्न महोत्सव का उद्घाटन किया। उनके संबोधन को लोगों ने टीवी पर देखा और सुना।
इसी क्रम में शहर के नवीन नगर मोहल्ले में सरकारी राशन डीलर ललित मोहन की दुकान पर वार्ड नंबर छह के पार्षद अजय दिवाकर ने कार्डधारकों को पांच किलो मुफ्त राशन जिसमें तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल था का वितरण किया गया। यह राशन एक थैले में रखकर पाने वाले कार्डधारक खुश हुए।
वहीं वार्ड के अन्य सभी दुकानों के कार्डधारकों को एक जगह एकत्रित कर मानसरोवर कन्या इंटर कालेज में सामूहिक आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मूढापांडे ब्लॉक के पूर्व प्रमुख ललित कौशिक मुख्य अतिथि और वार्ड पार्षद अजय दिवाकर विशिष्ट अतिथि रहे।
दोनों अतिथियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। कहा योजनाओं का पारदर्शी तरीके से क्रियान्वयन होने से लोगों को लाभ मिल रहा है। मुफ्त राशन पाने वालों में सुमन, सोमवती, गंगा गुप्ता, पूजा आदि कार्डधारक शामिल रहीं। कई धारकों के परिवार वाले भी आयोजन में शामिल हुए।
