रायबरेली: डिप्टी सीएम ने किया ‘अन्न महोत्सव’ का शुभारम्भ, कही ये बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल के माध्यम से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निःशुल्क सूचना विभाग के बैगयुक्त राशन वितरण अन्न महोत्सव का शुभारम्भ किया। प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से जुड़े लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद …

रायबरेली। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल के माध्यम से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निःशुल्क सूचना विभाग के बैगयुक्त राशन वितरण अन्न महोत्सव का शुभारम्भ किया। प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से जुड़े लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया तथा कुश्लक्षेम पूछा।

इसी क्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व जनपद के प्रभारीमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने फिरोजागांधी डिग्री कालेज के आडिटोरियम हाल प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का अन्न महोत्सव के तहत निःशुल्क बैगयुक्त राशन वितरण कर व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की मंगलकामना युक्त पाती, इरादे नेक काम अनेक, सबका साथ-सबका विकास सबका विश्वास कल्याणकारी योजनाओं का फोल्डर देकर कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अन्न महोत्सव के तहत जनपद के समस्त 1145 राशन वितरण की दुकानों पर अन्न महोत्सव कार्यक्रम का जनप्रतिनिधियों द्वारा उद्घाटन कर आयोजन किया गया। अन्न महोत्सव कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित कराये जाने के लिए की गई व्यवस्थाओं का का जायजा उपमुख्यमंत्री,प्रभारी मंत्री डा. दिनेश शर्मा व जनपद की नोडल अधिकारी, प्रबंध निदेशक उप्र मेडिकल सप्लाइज कारपोरेशन लि. कंचन वर्मा, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव अन्न महोत्सव कार्यक्रम का जायजा भी लिया।

फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, एमएलसी उमेश द्विवेदी, नोडल अधिकारी कंचन वर्मा, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, जनपद के समस्त कोटेदारों द्वारा जहां अन्न महोत्सव आयोजन किया गया वहां टीवी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन भी सजीव प्रसारण भी देखा गया।

अन्न महोत्सव कार्यक्रमों के स्थलों पर विधायक राम नरेश रावत, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, राकेश सिंह, अदिति सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना चोधरी, समस्त बीडीओ, एसडीएम, कोटेदारों, मजिस्ट्रेट प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अन्न महोत्सव आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सीधा सजीव प्रसारण दूरदर्शन टीवी के माध्यम से जनपद के अधिवक्तागण, नागरिक, ग्रामीण जनता, बुद्धिजीवियों अन्य कर्मचारियों ने भी प्रसारण सुनकर अपने विचार व्यक्त किये गये। सूचना विभाग की एलईडी वैन के माध्यम से भी जनपद के कई स्थलों पर अन्न महोत्सव कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रसारित किया गया। इसके अलावा संस्कृतिक दल द्वारा भी कई जगह कार्यक्रम भी किये गये।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष, नगर मजिस्ट्रेट युगराज सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ल, डीडी सूचना प्रमोद कुमार, मो. राशिद, एसडीएम अशिका दीक्षित, सविता यादव, विनय मिश्रा, समाजसेवी अनीता श्रीवास्तव, शबाना, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सरोज सहित बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थी भी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार