Tokyo Olympics : पदक से चूके भारतीय पहलवान, पीएम मोदी ने पूनिया को बताया ‘पावरहाउस’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चीबा (जापान)। भारतीय पहलवान दीपक पूनिया अपने ओलंपिक पदार्पण में गुरूवार को यहां कांस्य पदक जीतने के करीब पहुंचे लेकिन 86 किग्रा के प्ले-ऑफ में सैन मरिनो के माइलेस नज्म अमीन के अंतिम 10 सेकेंड में पटखनी देने से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दीपक का रक्षण पूरे मुकाबले के दौरान शानदार था लेकिन सैन …

चीबा (जापान)। भारतीय पहलवान दीपक पूनिया अपने ओलंपिक पदार्पण में गुरूवार को यहां कांस्य पदक जीतने के करीब पहुंचे लेकिन 86 किग्रा के प्ले-ऑफ में सैन मरिनो के माइलेस नज्म अमीन के अंतिम 10 सेकेंड में पटखनी देने से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने से चूके दीपक पुनिया, आखिरी मिनट में हारे - deepak punia missed out on winning the bronze medal in the olympics

दीपक का रक्षण पूरे मुकाबले के दौरान शानदार था लेकिन सैन मरिनो के पहलवान ने मुकाबले के अंतिम क्षणों में भारतीय पहलवान का दायां पैर पकड़कर उन्हें गिराकर निर्णायक दो अंक हासिल किये। इससे पहले 22 साल का भारतीय पहलवान 2-1 से आगे चल रहा था।

दीपक अच्छे ड्रा का फायदा उठाकर सेमीफाइनल तक पहुंचे लेकिन अमेरिका के डेविड मौरिस टेलर से सेमीफाइनल में हार गये। उन्होंने इससे पहले नाइजीरिया के एकेरेकेमे एगियोमोर को तकनीकी श्रेष्ठता से और फिर क्वार्टरफाइनल में चीन के जुशेन लिन को 6-3 से हराया था।

हारकर भी पूनिया ने जीता देश का दिल: मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने से चूक गए भारतीय पहलवान दीपक पूनिया के प्रदर्शन की गुरुवार को सराहना की और कहा कि वह प्रतिभा और साहस के ”पावरहाउस” हैं। पूनिया गुरुवार को पुरुषों के 86 किग्रा के प्ले-ऑफ में कांस्य पदक जीतने के करीब पहुंचे लेकिन सैन मारिनो के माइलेस नज्म अमीन के अंतिम 10 सेकेंड में पटखनी देने से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ”दीपक पूनिया कांस्य से चूक गए लेकिन उन्होंने हम सभी का दिल जीत लिया। वह साहस और प्रतिभा के पावरहाउस हैं। भविष्य के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।”

संबंधित समाचार