बरेली: रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में रिवाइज्ड बेसिक मेडिकल एजुकेशन की तीन दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हुई। गुरुवार को पहले दिन की कार्यशाला के अवसर पर विभिन्न विभागों के प्रतिभागी चिकित्सकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग की ओर से आए पर्यवेक्षक डा. विनय कुमार ने आधुनिक चिकित्सा पद्धति पर …

बरेली, अमृत विचार। रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में रिवाइज्ड बेसिक मेडिकल एजुकेशन की तीन दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हुई। गुरुवार को पहले दिन की कार्यशाला के अवसर पर विभिन्न विभागों के प्रतिभागी चिकित्सकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग की ओर से आए पर्यवेक्षक डा. विनय कुमार ने आधुनिक चिकित्सा पद्धति पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही प्रतिभागी चिकित्सकों ने भी इस विषय पर अपनी बात रखी। इससे पूर्व सभी प्रतिभगियों से परिचय प्राप्त कर विषय चर्चा की गई। इससे पूर्व बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव कुमार अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए।

कार्यशाला का संचालन फार्माकोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डा. शालिनी चंद्रा ने किया। इस अवसर पर प्रति कुलाधिपति डा. अशोक कुमार अग्रवाल, कुलपति डा. लता अग्रवाल, प्रति कुलपति डा. किरन अग्रवाल सहित चिकित्सक उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार