बरेली: बीएड प्रवेश प्रक्रिया पर तैयारियां पूरी, 128 केंद्रों पर रहेगी एसटीएफ की नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीएड प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को दो पालियों में होगी। बरेली में 28 केंद्रों पर 12,908 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अंतर्गत बरेली समेत सभी नौ जिलों में 128 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में 52739 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। गुरुवार को …

बरेली, अमृत विचार। बीएड प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को दो पालियों में होगी। बरेली में 28 केंद्रों पर 12,908 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अंतर्गत बरेली समेत सभी नौ जिलों में 128 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इन परीक्षा केंद्रों में 52739 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। गुरुवार को विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारी परीक्षा की तैयारियों में जुटे रहे। परीक्षा के लिए सभी पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। पर्यवेक्षकों को उन अभ्यथिर्यों की जानकारी अलग से दी गई है, जिन्होंने आवेदन की तिथि बढ़ने के बाद आवेदन किया था।

प्रवेश परीक्षा के दौरान केंद्रों का दोनों पालियों में सैनेटाइजेशन किया जाएगा। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को कोरोना किट भी दी जाएंगी। परीक्षा में मुन्नाभाईयों को रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर एसटीएफ की नजर रहेगी।

संबंधित समाचार