पीएम ने की हॉकी टीम की तारीफ,कहा- पदक से चूकने के बावजूद नए भारत को प्रतिबिंबित करती है भारतीय महिला हॉकी टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भले ही टीम पदक से चूक गई हो लेकिन नए भारत को प्रतिबिंबित करती है जो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके नई ऊंचाइयों को छू रहा है । भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य …

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भले ही टीम पदक से चूक गई हो लेकिन नए भारत को प्रतिबिंबित करती है जो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके नई ऊंचाइयों को छू रहा है ।

भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक के मुकाबले में ब्रिटेन से 3 . 4 से हार गई। मोदी ने मैच के बाद ट्वीट किया ,” हम महिला हॉकी में पदक से चूक गए लेकिन यह टीम नये भारत को प्रतिबिंबित करती है जिसमें हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके नयी ऊंचाइयों को छू रहे हैं ।” उन्होंने कहा ,” टोक्यो ओलंपिक में उनकी सफलता से कई युवा लड़कियों को हॉकी खेलने और उसमें अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी । इस टीम पर गर्व है ।”

मोदी ने कहा कि लोग तोक्यो ओलंपिक में हमारी महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन हमेशा याद रखेंगे । उन्होंने कहा ,” उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया । टीम के हर सदस्य में जबर्दस्त साहस, कौशल और दृढ़ता है । भारत को इस टीम पर गर्व है ।”

इसे भी पढ़ें….

टोक्यो ओलंपिक: हॉकी में भारतीय महिला टीम का निराशाजनक प्रदर्शन, ब्रिटेन ने 4 . 3 से हराया

संबंधित समाचार