सीतापुर: रेस्टोरेंट्स संचालक को गोली मारने वाला दबंग पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल
खैराबाद, सीतापुर। कस्बे के बीसीएम हॉस्पिटल के पास गुरुवार की देर रात एक रेस्टोरेंट संचालक को एक दबंग ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया है। वारदात अंजाम देने के बाद भाग रहे हमलावर को पुलिस ने घेर लिया तो उसने …
खैराबाद, सीतापुर। कस्बे के बीसीएम हॉस्पिटल के पास गुरुवार की देर रात एक रेस्टोरेंट संचालक को एक दबंग ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया है। वारदात अंजाम देने के बाद भाग रहे हमलावर को पुलिस ने घेर लिया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में हमलावर भी घायल हुआ है। उसको भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के आट गांव निवासी अल्ताफ (36) पुत्र हैदर अली खैराबाद स्थित एक रेस्टोरेंट चलाता है। रोजमर्रा की तरह गुरुवार की देर रात वह रेस्टोरेंट के पास ही था। इसी बीच एक हमलावर वहां जा धमका।हमलावर ने गालियां देते हुए उसको निशाना बनाकर गोली मार दी। गोली अल्ताफ के सीने में लगी है। गोली लगते ही वह मौके पर गिर गया। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। घटना अंजाम देकर हमलावर भी भाग निकला। उसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर खैराबाद इंस्पेक्टर अंबर सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद पुलिस ने हमलावर की तलाश की तो वह बाइक से लखनऊ की ओर भागने की फिराक में था। इसी बीच पुलिस ने खैराबाद के पास ही उसकी घेराबंदी कर ली। घेराबंदी होने पर खैराबाद निवासी हमलावर सलमान ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।इसके जवाब में पुलिस ने भी बचाव में फायर किया तो एक गोली सलमान के पैर में जा लगी। जिससे घायल होकर सलमान मौके पर ही गिर गया। पुलिस ने उसे मौके पर दबोच लिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना को लेकर एसपी आरपी सिंह का कहना है कि गोली लगने से घायल युवक का आरोपी के परिवार की किसी महिला से संबंध था। इसी वजह से दोनों के बीच विवाद हुआ और अल्ताफ को सलमान ने गोली मार दी।मुठभेड़ के दौरान सलमान घायल हुआ। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
इसे भी पढ़ें….
हरदोई: गैस सिलेंडर से सिर कुचल कर भाई ने की भाई व भांजे की हत्या
