संभल: मूर्ति हटवाने गई पुलिस और राजस्व टीम पर पथराव, एक सिपाही घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/कुढ़फत्तेगढ़,अमृत विचार। क्षेत्र के एक गांव में ग्राम प्रधान ने ग्राम समाज की भूमि पर पानी की टंकी का निर्माण कराने का प्रस्ताव पास किया गया था। वहीं गांव के दूसरे पक्ष के लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर मूर्ति स्थापित कर दी। मूर्ति स्थापना की सूचना पर पुलिस राजस्व टीम के साथ मौके …

संभल/कुढ़फत्तेगढ़,अमृत विचार। क्षेत्र के एक गांव में ग्राम प्रधान ने ग्राम समाज की भूमि पर पानी की टंकी का निर्माण कराने का प्रस्ताव पास किया गया था। वहीं गांव के दूसरे पक्ष के लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर मूर्ति स्थापित कर दी। मूर्ति स्थापना की सूचना पर पुलिस राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने मूर्ति हटाने को लेकर ग्रामीणों से कहा। इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस व राजस्व टीम पर पथराव कर दिया। पथराव की सूचना पर एसडीएम और सीओ भारी पुलिस बल के सथ पहुंच गये। तबतक पथराव में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था।

थाना क्षेत्र के गांव बलकरनपुर में खाली पड़ी ग्राम समाज की भूमि पर ग्राम प्रधान आदेश कुमारी ने पानी की टंकी का प्रस्ताव पास किया था। जिसमें जल निगम के जेई आये थे। जमीन की नाप तौल भी राजस्व टीम द्वारा कराई गई थी। इसी बीच ग्राम समाज की भूमि पर टंकी लगने के प्रस्ताव के बारे में जब पूर्व प्रधान को पता चला तो उन्होंने अपने पक्ष के लोगों के साथ मिलकर बुधवार देर रात वहां मां काली की मूर्ति की स्थापित करा दी।

मूर्ति स्थापना की सूचना पर पुलिस, प्रशासन व राजस्व विभाग मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मूर्ति हटवाने की बात ग्रामीणों से कही। इसी बात को लेकर ग्रामीण भड़क गए और पुलिस, राजस्व टीम पर पथराव करने लगे। गांव में भगदड़ मच गई। पथराव में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

पीआरवी डायल 112 पुलिस की कार का शीशा भी टूट गया। सूचना मिलने पर चंदौसी सीओ गोपाल सिंह, एसडीएम महेश दीक्षित और थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार मौके पर पहुंच गये। पुलिस टीम लाठी पटककर ग्रामीणों को खदेड़ा। थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि पथराव करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पूर्व प्रधान समेत 17 लोगों पर बल्वे की कार्रवाई की गई है। जिसमें 15 अज्ञात हैं।

संबंधित समाचार