Tokyo Olympics: कुश्ती में रजत पदक जीतने पर लोकसभा ने रवि दहिया को दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि कुमार दहिया को बधाई दी गई। आज सुबह कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष ने सदन को टोक्यो ओलंपिक में पहलवान रवि कुमार दहिया द्वारा कुश्ती में पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग में …

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि कुमार दहिया को बधाई दी गई। आज सुबह कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष ने सदन को टोक्यो ओलंपिक में पहलवान रवि कुमार दहिया द्वारा कुश्ती में पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीतने की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि रवि कुमार दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती में रजत पदक जीता है। दहिया ने अपने पहले ही ओलंपिक खेल में पदक हासिल किया है। बिरला ने कहा कि इस उपलब्धि पर देश को उन पर गर्व है। उन्होंने कहा, ”उनकी सफलता देश के युवाओं को प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने को प्रेरित करेगी।”

गौरतलब है कि दहिया को कुश्ती में पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक मिला है। इस स्पर्धा में वह रूसी ओलंपिक समिति के मौजूदा विश्व चैंपियन जावुर युगुएव से 4-7 से हार गये जिससे उनकी देश का सबसे युवा ओलंपिक चैंपियन बनने की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। 23 वर्षीय दहिया कुश्ती में ओलंपिक रजत पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पहलवान बन गये हैं और यह भारत का कुश्ती में कुल छठा पदक है।

संबंधित समाचार