यूपी: खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलने पर सीएम योगी ने जताया पीएम मोदी का आभार, कहा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के नाम पर किए जाने को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। बता दे कि इस पुरस्कार के नाम में हुए परिवर्तन की …

लखनऊ। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के नाम पर किए जाने को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। बता दे कि इस पुरस्कार के नाम में हुए परिवर्तन की जानकारी खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया ट्वीट करके दी थी।

मुख्यमंत्री योगी ने पीएम मोदी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए ट्वीट कर लिखा, उत्तर प्रदेश में जन्मे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के नाम पर खेल रत्न पुरस्कार का नामकरण असंख्य खेल प्रेमियों व सम्पूर्ण खेल जगत का सम्मान है। उत्तर प्रदेश की ओर से आपका हृदय से आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी! बता दें कि करीब 30 साल पहले यह पुरस्कार देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के नाम पर शुरू किया गया था।

बता दें कि देश में खेल रत्न पुरस्कार की शुरूआत सरकार ने 1991-92 में राजीव गांधी के नाम पर की थी। पहला खेल रत्न पुरस्कार भारतीय ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद को दिया गया था। अब तक 45 लोगों को ये अवॉर्ड दिया जा चुका है। हाल में क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरालंपियन हाई जम्पर मरियप्पन थंगवेलु, टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा, रेसलर विनेश फोगाट को यह अवॉर्ड दिया गया है।

संबंधित समाचार