पीलीभीत: कार की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, महिला की मौत, दो घायल
गजरौला (पीलीभीत), अमृत विचार। ग्राम मधपुरी थाना बरखेड़ा निवासी आदेश पुत्र आशुतोष शुक्रवार को अपनी बहन शीतल (24) व अनुपम (35) को लेकर बाइक से पीलीभीत किसी के काम के सिलसिले में जा रहा था। पीलीभीत-बहराइच नेशनल हाईवे पर गांव कैच के पास पीलीभीत से पूरनपुर की ओर जाती कार ने बाइक में टक्कर मार …
गजरौला (पीलीभीत), अमृत विचार। ग्राम मधपुरी थाना बरखेड़ा निवासी आदेश पुत्र आशुतोष शुक्रवार को अपनी बहन शीतल (24) व अनुपम (35) को लेकर बाइक से पीलीभीत किसी के काम के सिलसिले में जा रहा था। पीलीभीत-बहराइच नेशनल हाईवे पर गांव कैच के पास पीलीभीत से पूरनपुर की ओर जाती कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। यह नजारा देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने बाइक चालक आदेश की बड़ी बहन अनुपम पत्नी आनंद कुमार निवासी अटकोना को मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों ने बाइक चालक आदेश की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बरेली रेफर कर दिया। पुलिस कार चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जबकि दूसरी घायल बहन शीतल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटना की खबर सुनकर बाइक चालक आदेश के परिजन मौके पर पहुंच गए। फिलहाल अभी थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
