यूपी: योगी के मंत्री ने अखिलेश यादव के दावे पर कसा तंज, दी ये बड़ी चुनौती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। उन्‍होंने कहा कि 400 का सपना देख रहे सपा नेता के सामने चुनाव में 40 सीटें बचाने की बड़ी चुनौती है। सिंह ने कहा कि गुंडों, माफियाओं और भ्रष्टाचारियों का गैंग चलाने वाले अखिलेश यादव …

लखनऊ। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। उन्‍होंने कहा कि 400 का सपना देख रहे सपा नेता के सामने चुनाव में 40 सीटें बचाने की बड़ी चुनौती है। सिंह ने कहा कि गुंडों, माफियाओं और भ्रष्टाचारियों का गैंग चलाने वाले अखिलेश यादव के मुंह से कानून-व्यवस्था और न्याय की बात अच्छी नहीं लगती। डेढ़ साल बाद घर से बाहर निकले अखिलेश भ्रमित और घबराए हुए हैं।

400 का सपना देख रहे सपा नेता के सामने चुनाव में 40 सीटें बचाने की बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल बाद जनता की सुध लेने वाले अखिलेश घबराहट में हैं। डेढ़ साल तक घर में बैठ कर ट्विटर से राजनीति चलाने वाले अखिलेश जमीनी हकीकत से सामना नहीं कर पा रहे हैं। अपराधी और माफिया सहयोगियों के सफाए से सपा और अखिलेश अकेले और परेशान हैं।

सिंह ने कहा कि किसानों को तबाह करने वाले अखिलेश को किसानों की खुशहाली और कृषि विकास को देखना चाहिए। योगी सरकार ने चार साल में किसान, नौजवान, मजदूरों और ग्रामीणों की किस्मत बदलने का काम किया है। जिन गन्ना किसानों का पैसा अखिलेश सरकार नहीं दे पाई थी, वह भी योगी सरकार ने किसानों को दिया है।

संबंधित समाचार