पीलीभीत: दोस्तों के बीच हुआ विवाद, चाकू मारकर उतार दिया मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम नौगवां पकड़िया निवासी साबिर उर्फ कल्लू पुत्र नत्थू शाह गुरुवार शाम चार बजे गांव के ही अपने दोस्त रफीउल्लाह के साथ बाजार जाने की बात कहकर निकला था। रात 10.30 बजे किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान रफीउल्लाह ने साबिर के …

पीलीभीत, अमृत विचार। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम नौगवां पकड़िया निवासी साबिर उर्फ कल्लू पुत्र नत्थू शाह गुरुवार शाम चार बजे गांव के ही अपने दोस्त रफीउल्लाह के साथ बाजार जाने की बात कहकर निकला था। रात 10.30 बजे किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान रफीउल्लाह ने साबिर के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और वहीं गिरकर तड़फने लगा।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। आसपास के लोगों से सूचना मिलने पर सुनगढ़ी थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसको बरेली रेफर कर दिया। बरेली ले जाते समय साबिर ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।

मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। बुरी तरह बिलख रहे पीड़ित परिजन शव को लेकर पीलीभीत लौट आए। सुनगढ़ी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

हत्या के इस प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि अभी घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है। प्रारंभिक जांच में शराब पीकर हुए विवाद के दौरान घटना को अंजाम देना पाया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की बहन सानिया की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

संबंधित समाचार