बरेली: 12.5 मिलियन पाउंड दिलाने के नाम पर ठगे 60 लाख
बरेली, अमृत विचार। साइबर ठगों के लिए बैंक से रुपये निकालने वाले गैंग के सदस्य अब खुद साइबर ठग बन गए हैं। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम में एक परिवार को मृत बताकर उनकी 12.5 मिलियन पाउंड विरासत में दिलाने की बात कहकर नोएडा के एक व्यापारी को अपने जाल में फंसा लिया और उससे 60 लाख …
बरेली, अमृत विचार। साइबर ठगों के लिए बैंक से रुपये निकालने वाले गैंग के सदस्य अब खुद साइबर ठग बन गए हैं। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम में एक परिवार को मृत बताकर उनकी 12.5 मिलियन पाउंड विरासत में दिलाने की बात कहकर नोएडा के एक व्यापारी को अपने जाल में फंसा लिया और उससे 60 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में नोएडा की साइबर टीम ने शुक्रवार को जिले में दबिश देकर तीन लोगों को नवाबगंज और तिलियापुर से गिरफ्तार किया।
साइबर ठगों ने यूनाइटेड किंगडम के रहने वाले ब्रज वाष्णेय को मृत बताकर नोएडा के रहने वाले व्यापारी तरुण वाष्णेय से संपर्क किया। ठगों ने उन्हें बताया कि मृतक के बैंक में 12.5 मिलियन पाउंड रुपये जमा हैं। वह उन्हें मृतक का रिश्तेदार बताकर सारा रुपया उन्हें दिला देंगे। तरुण को शक न हो इसलिए उन्होंने आरबीआई मुंबई ने नाम से फर्जी मेल भी भेजे और रुपया दिलाने के नाम पर उनसे अपने एकाउंट में 60 लाख रुपये ठग लिये।
पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर पुलिस से की। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने तिलियापुर निवासी अकीलुद्दीन, खिचरीपुर सैंथल के अनीस और अस्लीम खान को किया गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले धंतिया के गांव में पुलिस ने दबिश देकर साइबर ठगों की मदद करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
