हापुड़: नहर में उतराता मिला वृद्ध का शव, लंबे समय से चल रहा था बीमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गढ़मुक्तेश्वर, अमृत विचार। शुक्रवार की देर शाम अनूपशहर गंग नहर में एक‌ वृद्ध का शव उतराता मिला है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसकी जानकारी राहगीरों ने स्थानीय पुलिस को दी। सिम्भावली थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर पुल के पास अनूपशहर मध्य गंग नहर में शुक्रवार की देर शाम लगभग 65 वर्षीय एक वृद्ध …

गढ़मुक्तेश्वर, अमृत विचार। शुक्रवार की देर शाम अनूपशहर गंग नहर में एक‌ वृद्ध का शव उतराता मिला है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसकी जानकारी राहगीरों ने स्थानीय पुलिस को दी।

सिम्भावली थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर पुल के पास अनूपशहर मध्य गंग नहर में शुक्रवार की देर शाम लगभग 65 वर्षीय एक वृद्ध का शव उतरता मिला है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकाला। जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र के लोगों की मदद से शव की पहचान थाना क्षेत्र के खुड़लिया निवासी किरन पाल सिंह के रूप में हुई।

उसके बाद पुलिस मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों व ग्रामीणों के अनुसार वृद्ध काफी समय से बीमार चल रहा था। जिस कारण वृद्ध पूरी तरह चलने में भी असमर्थ था। वहीं वृद्ध शुक्रवार की सुबह से घर से लापता था।

जिसकी तलाश में परिजन इधर-उधर भटक रहे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि नहर में एक वृद्ध का शव मिला है। जिसकी पहचान खुड़लिया निवासी किरनपाल के रूप में हुई है।जो काफी लंबे समय से बीमार चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार