उत्तर प्रदेश: तालाब में नहाने गए दो सगे भाईयों की डूबने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उप्र, बहराइच। जिले के थाना खैरीघाट अंतर्गत दलजीतसिंह पुरवा गांव में तालाब में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गयी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने शनिवार को बताया कि दलजीत सिंह पुरवा गांव निवासी छोटे ने शुक्रवार शाम सूचना दी कि उनके बेटा अरमान (12) और शहबाज (09) नजदीक …

उप्र, बहराइच। जिले के थाना खैरीघाट अंतर्गत दलजीतसिंह पुरवा गांव में तालाब में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गयी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने शनिवार को बताया कि दलजीत सिंह पुरवा गांव निवासी छोटे ने शुक्रवार शाम सूचना दी कि उनके बेटा अरमान (12) और शहबाज (09) नजदीक के तलाब में नहाने गये थे।

नहाते समय तालाब में डूबने से दोनों की मौत हो गई। एएसपी ने बताया कि बरसात के कारण सामान्य दिनों की अपेक्षा तालाब का जलस्तर बढ़ा हुआ था। स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों भाइयों के शव देर शाम बरामद कर लिये। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें…

रामपुर: ट्रकों की टक्कर में चालक व परिचालक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

संबंधित समाचार