राइज बलून लगाकर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव” में भागीदारी करेगा नगर निगम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। ”आजादी का अमृत महोत्सव-75 वर्ष” में नगर निगम शहर के तीन मुख्य स्थलों पर राइज बलून स्थापित करने के साथ कई कार्यक्रम आयोजित कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। लखनऊ नगर निगम द्वारा भारतवर्ष की आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 09 अगस्त, 2021 से 16 अगस्त, 2021 तक ‘‘आजादी का अमृत …

लखनऊ। ”आजादी का अमृत महोत्सव-75 वर्ष” में नगर निगम शहर के तीन मुख्य स्थलों पर राइज बलून स्थापित करने के साथ कई कार्यक्रम आयोजित कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। लखनऊ नगर निगम द्वारा भारतवर्ष की आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 09 अगस्त, 2021 से 16 अगस्त, 2021 तक ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव-75 वर्ष’’ का आयोजन उ.प्र. शासन द्वारा निर्गत निर्देशोंके अनुपालन में किया जा रहा है।

इस आयोजन में मेरा मान मेरा राष्ट्रगान, मेरा गाँव मेरी धरोहर, बुजुर्गो की बात देश के साथ, स्मरणोत्सव, हमारा तिरांगा हमारा स्वाभिमान, एक भारत श्रेष्ठ भारत, रोड म्यूजियम, डिजिटल थियेटर सहित निबंध प्रतियोगिता, फैन्सी ड्रेस कार्यक्रम, काव्य पाठ, कहानी लेखन इत्यादि कार्यक्रम अलग-अलग स्तर पर आयोजित किये जायेंगे। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव-75 वर्ष’’ अंकित किए हुए नगर के तीन प्रमुख स्थलों पर हाई राइज बलून (ऊँचाई पर गुब्बारे) स्थापित किये जायेंगे।

स्वयंसेवी संगठन (एन.जी.ओ.) एवं एन.जी.ओ. के माध्यम से जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए शहीदों, आजादी एवं स्वतंत्राता संग्राम से संबंधित स्थलों की साफ-सफाई का अभियान चलाया जायेगा। कार्यालय के आंतरित एवं बाहरी पत्राचार में ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव-75 वर्ष’’ का अंकन सुनिश्चित किया जायेगा। सामान्य नागरिकों की अधिक से अधिक सहभागिता एवं उनकी जागरुकता के लिए 10 अगस्त, 2021 को महानगर कल्याण मण्डप से तिरंगा यात्रा प्रभात फेरी निकाली जायेगी।

जिसमें स्वयंसेवी संगठन को सम्मिलित कर उनका सहयोग भी प्राप्त किया जायेगा।नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित विद्यालयों में 09 से 14 अगस्त, 2021 के मध्य ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव-75 वर्ष’’ विषय पर निबंध, कहानी लेखन, चित्राकला, आनलाइन फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता आयोजन पश्चात विजयी अथवा उत्कृष्ट कोटि के प्रतिभागियों को 15 अगस्त, 2021 के अवसर पर पुरस्कृत किया जायेगा।

संबंधित समाचार