लखनऊ: घर में सोता रहा परिवार, चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी किए पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के निगोहां में स्टेशन रोड पर चोरों ने ट्रैक्टर मैकेनिक के घर धावा को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कमरे में सो रहे परिवार की नींद आहट होने पर खुली तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। शोर मचाया लेकिन पड़ोसियों के आने से पहले चोर लाखों …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के निगोहां में स्टेशन रोड पर चोरों ने ट्रैक्टर मैकेनिक के घर धावा को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कमरे में सो रहे परिवार की नींद आहट होने पर खुली तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। शोर मचाया लेकिन पड़ोसियों के आने से पहले चोर लाखों रुपये के जेवर व 50 हजार रुपये लेकर फरार हो चुके थे।

ट्रैक्टर मैकेनिक हरिपाल ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात वह अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे कुछ आहट होने पर उनकी नींद खुल गई। उन्हें खिडक़ी से दिखा कि दूसरे कमरे में तीन-चार लोग हैं। इस पर वह शोर मचाते हुये दरवाजा खोलने लगे तो वह बाहर से बंद मिला। उनका शोर सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे। चोर आलमारी का लॉक तोडक़र 50 हजार रुपये व 60 हजार रुपये के जेवर पार कर ले गए।

संबंधित समाचार