बदायूं: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत, एक घायल
बदायूं, अमृत विचार। सिविल लाइन थाना के अंतर्गत नवादा चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों कि मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई …
बदायूं, अमृत विचार। सिविल लाइन थाना के अंतर्गत नवादा चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों कि मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी रिंकू (25) पुत्र हरी बाबू, मोहल्ला जालंधरी सराय निवासी रवि चंद्रा (30) पुत्र राजपाल और मोहल्ला सम्राट अशोक नगर निवासी राजेश पुत्र रामस्वरूप समारोह में खाना बनाने का काम करते थे। शुक्रवार रात किसी गांव में काम करने के बाद तीनों एक बाइक से बदायूं आ रहे थे।
नवादा के पास बेलगा फैक्ट्री के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। रिंकू और हरी बाबू की मौके पर ही मौत हो गई। घायल राजेश को जिला अस्पताल भेजा गया। हालात गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। परिजनों ने बेलगा फैक्ट्री के गेट पर लगे सीसीटीवी से टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी करने की मांग की है।
